Apoorva Mukhija के India Tour के ऐलान पर मचा हंगामा – सोशल मीडिया पर लोग बोले, “स्टेज पर करेगी क्या?”

सोशल मीडिया की दुनिया में एक ऐसा नाम है जो हमेशा चर्चा में बना रहता है – Apoorva Mukhija, जिन्हें उनके फैंस Rebel Kid के नाम से भी जानते हैं। हाल ही में Apoorva ने अपने India Tour की घोषणा की, लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई, इंटरनेट पर मीम्स, सवाल और मज़ाक का सिलसिला शुरू हो गया।

Apoorva का टूर ऐलान

रविवार को Apoorva Mukhija ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालकर बताया कि वह ज,ल्द ही इंडिया टूर पर निकलने वाली हैं। आयोजकों की ओर से साझा किए गए पोस्टर में लिखा था – “Rebel & friend’s energy is hitting your city soon! Apoorva aka @the.rebel.kid is going on a nationwide takeover tour… India, it’s time to vibe.”
जानकारी के मुताबिक, Apoorva अक्टूबर से नवंबर के बीच कई शहरों में परफॉर्म करने वाली हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी लिखा – “See you in your city.”

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

इस ऐलान के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों को समझ ही नहीं आया कि Apoorva स्टेज पर आखिर करेंगी क्या।

  • एक यूज़र ने लिखा – “Worst part is लोग सच में चले भी जाएंगे।”
  • दूसरे ने तंज किया – “Tour to teach people how to be a red flag ofc.”
  • वहीं एक फैन ने लिखा – “मैं उनकी फैन हूँ, लेकिन इसके लिए पैसे नहीं दूँगी। आखिर वो करेगी क्या? स्टोरीटाइम सुनाएगी?”

कई लोगों ने इसे अब तक का “craziest announcement” बता दिया, जबकि कुछ ने इसे सिर्फ मज़ाक मानकर टाल दिया।

Apoorva की अब तक की जर्नी

Apoorva Mukhija अपने हटके storytelling style और बेबाक अंदाज़ की वजह से पॉपुलर हुईं। इस साल वह Samay Raina के शो India’s Got Latent पर भी दिखाई दी थीं। हालाँकि उस शो में Ranveer Allahbadia की विवादित टिप्पणियों के चलते काफी बवाल हुआ और Apoorva को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।
हाल ही में वह Prime Video के शो The Traitors में भी नज़र आईं, जिसे Karan Johar ने होस्ट किया।

फैंस का कन्फ्यूज़न और इंतज़ार

भले ही सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया जा रहा हो, लेकिन Apoorva के फैंस का कहना है कि वह जानना चाहते हैं कि उनकी फेवरेट कंटेंट क्रिएटर आखिर स्टेज पर क्या नया करने वाली हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Apoorva का यह India Tour कितना सफल होता है और लोग इसे किस नज़र से स्वीकारते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। Apoorva Mukhija के टूर से जुड़ी किसी भी आधिकारिक घोषणा या बदलाव को आगे अपडेट किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें: